फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक और शिक्षामित्र को नई एनसीईआरटी की किताबों पर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएलएन प्रशिक्षण का तीसरा बैच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को प्राथमिक शिक्षा को प्रभावी और रुचिकर बनाने के लिए तीसरे बैच का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को एफएलटी (फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में शिक्षकों को जीआरआर ब्लॉक पद्धति, मॉडल रीडिंग और ब्लेंडिंग जैसे विभिन्न कौशल सिखाए जा रहे हैं। कक्षा एक से तीन तक की नई एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों पर शिक्षकों की समझ विकसित की जा रही है। शिक्षक संदर्शिकाओं के माध्यम से छात्रों की मौखिक और मानसिक तर्कशीलता को विकसित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बीईओ अनीता तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की शिक्षण दक्षता बढ़ेगी। इससे छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा। विद्यालयों को निपुण बनाने पर जोर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक और शिक्षामित्र कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

एआरपी राजेश्वर यादव, पशुपति भारती, संदीप राय, बाल मुकुंद मौर्य, अखिलेश त्रिपाठी प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस दौरान नवीन त्रिपाठी, शालिनी, रेखा नायक, तारा सिंह, प्रियंका पांडेय, सुनील वर्मा, अश्विनी यादव, चंद्र देव, सिद्ध सागर यादव, विनय राज, पंकज, जज प्रसाद, रामाज्ञा, हरीश, अशोक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें