संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वरिष्ठ कोषाधिकारी व प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय वैभव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय से संबंधित वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, उड़नदस्ता टीम, स्थाई निगरानी टीम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी टीमों को चुनाव से संबंधित होने वाले अवैध खर्चों पर चेकिंग एवं कार्रवाई की जानकारी दी गई।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश सिंह ने उड़नदस्ता टीम एवं स्थाई निगरानी टीम के अधिकारियों को सी-विजिल एवं ईएसएमएस (इलेक्शन सीजर मॉनिटरिंग सिस्टम) से निर्वाचन के समय जब्त की गई वस्तुओं आदि को निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी।
इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अभिनय सिंह, जिला बचत अधिकारी उग्रसेन प्रताप सिंह, सहायक व्यय प्रेक्षक अनिल कुमार, सुधाकर यादव, संजीव कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।