फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिजिटल क्राॅफ्ट सर्वे का दिया प्रशिक्षण

Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/सेमरियावां। जनपद के सभी विकास खंडों पर डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे अंतर्गत 16 अगस्त से खसरा पड़ताल होगी। इसके लिए रोजगार सेवक, पंचायत सेवक एवं कृषि विभाग के कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. बृजेश, अजयदीप, भृगुमनी एवं तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर संबंधित तहसीलदार को नामित सरवर मोबाइल एप से क्राफ्ट सर्वे किए जाने का प्रशिक्षण दिया गय। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि सर्वप्रथम गांव में घाट एवं नक्शे के अनुसार मोबाइल एप में जिओ रेफरेंस फसल की फोटो लेकर अपलोड की जाएगी और इसका रकबा खाते के अनुसार अंकित किया जाएगा।
इस कार्य से खरीफ में जनपद अंतर्गत बोई गई समस्त फसलों, चारागार, वन इत्यादि का सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। जिससे विभिन्न फसलों का क्षेत्रफल ज्ञात हो सकेगा। इससे कृषि व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में लाभ होगा। अलग-अलग विकास खंडों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उप कृषि निदेशक एवं भूमि संरक्षण अधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित होकर प्रशिक्षण दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें