संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित मलोरना गांव के पास एक गिट्टी लदा ट्रेलर सामने चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे बस्ती से गोरखपुर जाने वाली लेन भीषण जाम लग गया और आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर को सड़क से किनारे कराया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को झांसी जनपद के रहने वाले राज कुमार ट्रेलर में गिट्टी लादकर झांसी से गोरखपुर जा रहे थे। राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित मलोरना गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रेलर के सामने चल रहे एक वाहन ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रेलर आगे जा रहे गाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच सड़क पर खराब हो गया। वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। बीच सड़क पर ट्रेलर खराब हाेने से बस्ती से गोरखपुर जाने वाली लेन बंद हो गई और देखते ही देखते हाईवे पर भीषण जाम लग गया।
मौके पर कोतवाली सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने आधे घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रेलर सड़क के किनारे कराया तब जाकर यातायात व्यवस्था चालू हो पाया।प