फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिंदगी पर ब्रेक लगा रहे हाईवे पर बने अवैध कटर

Mon, 16 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मलोरना के पास हाइवे पर लगा ट्रको का जाम।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट लोगों की जिंदगी पर ब्रेक लगा रहे हैं। जनपद सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग 25 किलोमीटर के दायरे में है। इसमें 12 से अधिक स्थानों पर अवैध कट बने हुए हैं। सभी अवैध कट जानलेवा हैं। डीएम के निर्देश के बाद भी कट नही बंद कराए गए। इसके प्रति जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। मगहर से लेकर टेमारहमत तक लगभग 25 किलोमीटर का दायरा नेशनल हाईवे में आता है। 12 से अधिक स्थानों पर अवैध कट हैं। कोहरे के बीच अपना जान जोखिम में डालकर लोग अवैध कट से होकर निकलते हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से झुरमुट से होकर निकलने वाले लोगों को हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक नहीं देख पाते। अचानक सामने आने के बाद जब तक वाहन चालक सचेत होता है तब तक हादसा हो जाता है।
हाईवे पर नवीन सब्जी मंड़ी, मलोरना, बूधा, डीघा, मगहर समेत तमाम स्थानों पर हाईवे में बने अवैध कट दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। पिछले दिनों बैठक के दौरान डीएम ने हाईवे पर बने अवैध कट को बंद करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया था। जिसके बाद भी अभी तक कट को बंद नहीं किया गया। इससे दुर्घटना की प्रबल आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें