फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेलर और कार की टक्कर में एक की मौत, चार घायल- मेडिकल रेफर; संतकबीर नगर की घटना

Thu, 30 Oct 2025 07:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बंधवा में स्थित हास्पिटल में इलाज करवाने के लिए आए हुए थे। खजुरिया निवासी 55 वर्षीय चिकानू पुत्र स्व. भुआल यादव के 43 वर्षीय भाई रामचन्दर को फालिज मार दिया था।
विज्ञापन
घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बखिरा थानाक्षेत्र के हरदी के पास बृहस्पतिवार की शाम को एक कार और ट्रेलर में टक्कर हो गयी। इस टक्कर में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हाे गयी, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बंधवा में स्थित हास्पिटल में इलाज करवाने के लिए आए हुए थे। खजुरिया निवासी 55 वर्षीय चिकानू पुत्र स्व. भुआल यादव के 43 वर्षीय भाई रामचन्दर को फालिज मार दिया था।

इलाज के बाद यह सभी लोग एक ही कार में सवार होकर वापस जा रहे थे। अभी यह लोग शाम 3 बजे के करीब खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग पर स्थित हरदी गांव के पास पहुंचे ही थे कि मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित कार फिसलते हुए सामने मेंहदावल की तरफ से आ रही ट्रेलर से टकरा गयी।

चूंकि ट्रेलर में सामान भरा था, इसलिए ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेलर कार को पीछे की तरफ धकेलते हुए तकरीबन 50 मीटर तक ले गई। इस दौरान आगे की सीट पर बैठे चिकानू की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन

वहीं, कार में सवार फालिज के शिकार रामचन्दर , 22 वर्षीय रघुनाथ पुत्र रामचन्दर, 20 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र रामप्रीत, तथा कार का ड्राइवर 22 वर्षीय बलिराम पुत्र दुर्गा गिरी गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और कार को ट्रक से बाहर निकालकर सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचवाया।

वहां पर चारो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया । घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने चिकानू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तथा आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें