क्षेत्र के सुकरौली गोरयाघाट के बीच पदुमपट्टी गांव के दक्षिण स्थित नाले पर विगत सात आठ वर्ष पूर्व बड़ी पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया था।
क्षेत्र के दिग्विजय राय, चंद्रभान यादव, छोटेलाल चौहान, रंगनाथ मिश्र, इंद्रसेन मिश्र, अजय मिश्र समेत अन्य ने बताया कि करीब एक बर्ष पूर्व बड़ी पुलिया के बीच वाले पाये में दरार उत्पन्न हुई थी।
उसी समय ब्लॉक से लेकर जिलाधिकारी तक इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन इस पर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
अगर उसी समय बीच के पावे का मरम्मत करा दिया गया होता तो आज यह पुलिया उसी अवस्था में होती। ग्रामीणों ने बताया कि गोरयाघाट और साखी पुल की तरफ जाने वाले लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थित यह कि इस तरफ आने जाने वाले लोगों दस किलोमीटर घूमकर पिड़ीया से होकर आना जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुलिया निर्माण कार्य जल्द कराने की मांग की है।