मेंहदावल। धर्मसिंहवा क्षेत्र के हकीमराई गांव के पास एक पुलिया क्षतिग्रस्त होकर धंस गई है। जिसके कारण लोगों का आवागमन बाधित है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिया के मरम्मत की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे सभासद शशि कपूर राय, वीरेंद्र पांडेय, रिजवान, इंसाफ अली, मोहम्मद अली, हरिराम उपाध्याय, शैलेश आदि लोगों ने कहा कि पुलिया क्षतिग्रस्त होकर धंस गई है, जिसके कारण लोगों का आवागमन बाधित है। महिलाओं और बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया की मरम्मत नहीं होने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने पुलिया की मरम्मत की मांग के लिए प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित विभाग को मरम्मत का निर्देश दिया जाएगा।