फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीघा बाईपास पर जाम, अतिक्रमण से बिगड़ी व्यवस्था

विज्ञापन
बरदहिया बाजार के पास हाईवे के सर्विस रोड पर लगा जाम-संवाद
विज्ञापन
बनकटवा। ठंड का मौसम शुरू होते ही बरदाहिया बाजार में गर्म कपड़ों का कारोबार तेजी पकड़ने लगा है। ऊनी कपड़ों की बढ़ती मांग से जहां व्यापारियों के चेहरे खिले हैं, वहीं बाजार की सड़कें अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के चलते सिकुड़ती जा रही हैं। शनिवार को डीघा बाईपास हाईवे पर जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में दुकानों के सामने अतिक्रमण, सड़क किनारे ऊनी कपड़ों के बड़े-बड़े गट्ठरों और बीच सड़क पर खड़े ठेले यातायात में बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन

बरदाहिया बाजार में ठंड में ऊनी कपड़ों की खरीद-बिक्री बढ़ने के साथ ही ट्रांसपोर्ट के माध्यम से बड़ी मात्रा में माल पहुंच रहा है। ट्रकों से उतारे जाने वाले ऊनी कपड़ों के गट्ठर आकार में बड़े होने के कारण काफी जगह घेरते हैं। आरोप है कि कई बार ट्रांसपोर्ट और व्यापारियों की गाड़ियां सड़क के किनारे ही माल उतारकर चली जाती हैं।
इसके बाद गट्ठरों को सड़क पर ही रख दिया जाता है, जिससे आवागमन के लिए उपलब्ध जगह कम हो जाती है। नतीजतन, वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। बाईपास से बरदाहिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अस्थायी लोहे की पाइपों के सहारे टेंट लगा रखे हैं। कई स्थानों पर कपड़े और माल के गट्ठर सड़क के किनारे तक फैले रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले व्यापारी और ग्राहक भी अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। यात्री संजय कुमार, राजकुमार, विंध्यवासिनी पांडेय आदि का कहना है कि यहां अक्सर जाम झेलना पड़ता है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। लोगों ने दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने, सड़क पर माल के गठ्ठर रखने पर रोक लगाने, ठेला विक्रेताओं के लिए निर्धारित स्थान तय करने तथा माल उतारने के लिए उचित व्यवस्था बनाने की जरूरत है। साथ ही बाजार में वाहनों की पार्किंग और यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था होने से राहगीरों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
-अवधेश भारती, ईओ, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें