फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने प्रदर्शन किया

Sun, 20 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध  में रविवार को भी सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। स्वर्ण व्यवसायियों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। 
विज्ञापन

   रविवार को स्वर्णकार सेवा समिति के बैनर तेल सराफा कारोबारियों ने हनुमान गढ़ी मंदिर पर बैठक की और आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई। इसके बाद सराफा कारोबारियों ने जुलूूस निकाला, जो मुखलिसपुर चौक, गोलाबाजार होकर पुन: हनुमान गढ़ी पहुुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। इस दौरान स्वर्ण व्यवसायियों ने कहा कि केंद्र सरकार स्वर्ण व्यवसायियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रहलाद वर्मा, गोलू वर्मा, उमेश वर्मा, अवधेश वर्मा, राजेश वर्मा, पप्पू वर्मा, सुभाष वर्मा आदि शामिल रहे। 
इसी क्रम में स्वर्णकार सभा के बैनर तले मेंहदावल तहसील क्षेत्र के सराफा व्यवसायियों ने आंदोलन जारी रखा और दुकानें बंद कर धरना दिया। रविंद्रनाथ उर्फ चुन्नू वर्मा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी अभी तक वापस लेने की केंन्द्र सरकार ने घोषणा नहीं की है। केंन्द्र सरकार के कुछ हमदर्द एक्साइज ड्यूटी वापस लेने का अफवाह उड़ाकर स्वर्ण व्यापारियों के आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

   स्वर्ण व्यापारी लामबंद है। अपने जायज मांग के लिए हर संघर्ष करने को कटिबद्ध है । कहा कि दस अप्रैल तक अनवरत अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर भारत बंद का समर्थन करते हुए आंदोलन को तेज किया जायेगा। किसी भी दशा में व्यापारी समाज नहीं झुकेगा। इस दौरान ध्रुव सोनी, प्रभु वर्मा, गणेश वर्मा, श्यामसुंदर वर्मा, नेबुलाल वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, किशन वर्मा, सूर्यलाल वर्मा, बहादुर वर्मा, संतराम वर्मा, लल्लू वर्मा, मनोज वर्मा, दिलीप वर्मा, लक्ष्मीकांत वर्मा, लड्डु कसौधन, बल्लू वर्मा, ओरी लाल स्वर्णकार, रामशंकर वर्मा, रामप्रसाद वर्मा समेत अनेक स्वर्ण व्यवसायी मौजूद रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें