फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Sun, 20 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
खरीदारी की। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 होली पर्व सन्निकट है। शहर और गांव के हर चौराहे और बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। बाजरों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लग रही है। ग्राहकों की भीड़ की वजह से जाम लग रहा है।  
विज्ञापन

  घरों में होली उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस पर्व में रंग भरने के लिए कारोबारियों ने इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ा है। मुख्यालय के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता स्थान रोड, मेंहदावल रोड, बैंक चौराहा, नेदुला, शूगर मिल रोड, मोती चौराहा, बरदहिया बाजार समेत अन्य स्थानों पर रंग, अबीर-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों की दुकानें लग गई हैं। इस तरह से ग्रामीणांचलों में हैंसर बाजार चौराहा, घोरांघ, मुखलिसपुर बाजार, नाथनगर बाजार, महुली  बाजार, बखिरा बाजार, बघौली बाजार, मेंहदावल समेत अन्य क्षेत्रों में भी दुकानें सज गई हैं।

दुकानों पर सामानों की खरीदारी करने वालों की भीड़ भी नजर आने लगी है। मिठाई की दुकानों पर रेडिमेड गुझिया, गुलाब जामुन सहित तरह-तरह की मिठाईयां उपलब्ध है। दुकानदार दिलीप, धर्मेंद्र, राजकुमार सहित अन्य का कहना है कि होली के पर्व को लेकर हर आमो खास में उत्साह नजर आ रहा है। लोगों की नियमित भीड़ भी जुट रही है। इसलिए उनके उत्साह को देखते हुए पिचकारी, रंग और गुलाल आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोग सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार बाजार में दस रुपये से लेकर पांच सौ तक की पिचकारियां उपलब्ध है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें