फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस को दी एक सप्ताह की मोहलत

विज्ञापन
महुली में ब्यापारी के बेटे की मौत के मामले में विवेचक से जानकारी लेते ब्यापारी नेता श्रवण अग्रहर? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
व्यापारियों ने पुलिस को दी एक सप्ताह की मोहलत
विज्ञापन

दो पुलिस कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास से संतुष्ट
धनघटा(संतकबीनगर)। महुली कस्बे के व्यापारी पुत्र मनीष की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारियों ने पुलिस को एक सप्ताह की मोहलत दी है। मंगलवार को व्यापारी नेता श्रवण कुमार अग्रहरि व अमित जैन के नेतृत्व में हुई व्यापारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास पर व्यापारियों ने संतुष्टि जाहिर की।
महुली कस्बा निवासी सौंदर्य प्रसाधन के दुकानदार हरिश्चंद्र मद्धेशिया उर्फ पहाड़ी गुप्ता का 22 वर्षीय बेटा मनीष गुप्ता बुधवार देर शाम आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में बुआ के घर पर आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित पिता ने सूदखारों की प्रताड़ना से आजिज आकर बेटे द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया था। व्यापारी नेता पुष्कर चौधरी और श्रवण अग्रहरि के नेतृत्व में परिजनों ने शव यात्रा को रोकवा दिया था।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस पर सूदखोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मौके पर ही सूदखोरों के खिलाफ दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कॉपी देने की मांग की थी। पुलिस आननफानन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कॉपी लेकर पहुंच गई थी। दो दिन व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुकानें बंद रखी थीं। एसपी ने व्यापारियों की मांग पर दो पुलिसकर्मी अशोक कुमार सिंह व उमेश यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारियों ने बैठक की। व्यापारी नेता श्रवण कुमार अग्रहरि व अमित जैन ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली से व्यापारी संतुष्ट हैं। मामले के विवेचक से प्रगति के बारे में जानकारी जुटाई गई। वस्तु स्थिति पर गहनता से विचार करने के उपरांत निर्णय लिया गया है कि निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस को समय दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें