सांसद रवि किशन और प्रमोद के गीतों पर झूमे लोग
एचआर इंटर कॉलेज में भगवती जागरण का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में जय मां जगदंबे ग्रुप के तत्वावधान में सोमवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। भजन सम्राट प्रमोद त्रिपाठी ने अपनी सुरीली आवाज से जमकर जलवा बिखेरा। इनके भजनों पर पूरी रात श्रोता झूमते रहे। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी अपने गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
भगवती जागरण में सांसद रविकिशन ने शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए, तूं आजा माई दौड़ के तेरा ही इंतजार है, शेर की सवारी मां तुम्हारी बेमिशाल है भजन सुनकर लोग मंत्रमुग्ध किया। भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी, गायक वीरसेन और डॉ रंजना अग्रहरि ने हनुमानको नमन करते हुए ‘हे दुख भंजन, मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनती बारंबार... भजन प्रस्तुत किया।
इसके बाद उन्होंने हनुमान के लंका में पहुंचने और मां सीता के साथ संवाद का वर्णन करते हुए भजन ‘मत करना मां कोई शंका, जल गई है रावण की लंका, रघुवरजी आने वाले है.. प्रस्तुत किया । भजन गायक गायिका साधना चतुर्वेदी ने चलो बुलावा आया है मइया ने बुलाया है सुनाया। इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, सुनीता अग्रहरि, सुधांसु सिंह, विवेकानंद वर्मा, रूद्र प्रताप सिंह, गगनदीप सिंह उर्फ शैंकी आदि मौजूद रहे।
...