संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सभी मरीजों में फल वितरित किया। व्यापारियों ने इमरजेंसी वार्ड से लेकर जनरल वार्ड तथा महिला अस्पताल की मरीजों को फल वितरित करके गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वाचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलसध्यक्ष महेश गुप्ता एवं अन्य व्यापारियों ने कहा कि यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय है। इस दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी व्यापारी बंधु संगठन के जरिए मरीजों में फल वितरित करके सेवा का कार्य करते हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष बैजनाथ जयसवाल, महामंत्री मूलचंद मौर्य, अजीत कसौधन, सीएमएस डॉ. राम प्रवेश, शेख मुहम्मद फैजान, विरेन्द्र जी गुप्ता, देव व्रत आर्य, राजन, राज कुमार, अभिषेक अग्रहरि, कमलेश, अयोध्या प्रसाद, रोहित अग्रहरि, सोनू मद्धेशिया, मीडिया प्रभारी विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।