मेंहदावल। कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू में गणतंत्र दिवस समारोह में बीएसए अमित कुमार सिंह शामिल हुए। समापन पर उन्होंने अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 बच्चों को पुरस्कृत किया।
बीएसए ने कहा कि वास्तव में बेसिक शिक्षा विभाग केवल दो लोगों के लिए बना है। एक बच्चे और दूसरे शिक्षक। इन दोनों को अपना-अपना कार्य ईमानदारी से करने की जरूरत है। उन्होंने उक्त परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले आफरीन, संजना, रोशनी, सुनैना, काजल, ज्योति, अंजनी, सर्वेश, अंशिका, शिवम, अजीत, अभि, नंदनी, अरूण समेत 60 एवं वर्तमान वर्ष सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों की मां को सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक कमलेश चंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, एसआरजी अशोक कुमार चौहान, संजय राय, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद