फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा कार्य में जेसीबी इस्तेमाल के निशान मिले, होगी कार्रवाई

Fri, 07 Jun 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार के निर्देश पर जनपद के ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों का उपायुक्त मनरेगा समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थल पर नियोजित से कम श्रमिक कार्य करते पाए गए। कई स्थानों पर जेसीबी से कार्य कराए जाने के निशान भी मिले। अधिकारियों के मुताबिक सूची तैयार कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। दोष सिद्ध पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में लगातार मिल रही शिकायतों पर सीडीओ संत कुमार के निर्देश पर मनरेगा के उपायुक्त प्रभात कुमार द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने ग्राम पंचायत हावपुर भड़ारी, कम्हरिया व टिकरी सेमरियावां के डिघवा और सांथा के इमिलिया और बजही में पहुंचे। ग्राम पंचायत हावपुर के पूरब पुलिया से तिघरा पुलिया तक नहर पटरी सफाई कार्य चल रहा है। मास्टर रोल पर 60 श्रमिक लगाए गए थे। मौके पर 15 श्रमिक कार्य करते मिले। तिघरा पुलिया से सिहटीकर सिवान तक नहर पटरी सफाई कार्य पर कोई मजदूर मौके पर उपस्थित नहीं मिला।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ग्राम पंचायत पिपरहिया में पोखरी खुदाई कार्य में जेसीबी मशीन के निशान मिले। इसी तरह समदहा में भी जेसीबी से कार्य के निशान मिले। ग्राम पंचायत कम्हरिया में पोखरा खोदाई के कार्य में 130 श्रमिकों का मास्टर रोल निर्गत किया गया था। जबकि मौके पर मात्र 32 श्रमिक उपस्थित मिले। ग्राम कन्हरापार में कोई श्रमिक मौके पर नहीं मिला। सेमरियावां के ग्राम पंचायत डिघवा, गरथवलिया और सांथा के इमिलिया और बजही में चल रहे परियोजनाओं पर नियोजित संख्या से कम संख्या में श्रमिक काम करते पाए गए।
विज्ञापन


मनरेगा के उपायुक्त प्रभात कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों ने सेमरियावां, सांथा समेत अन्य विकास खंड के ग्राम पंचायतों में कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियोजित से कम संख्या में श्रमिक कार्य करते पाए गए। कुछ स्थान पर जेसीबी से कार्य कराए जाने का निशान भी मिले है। जिस पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

-संत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें