फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धार्मिक स्थलों के जरिये पर्यटन विकास ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हरिहरपुर के हनुमान मंदिर के पास बन रहा धर्मशाला-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में धार्मिक स्थलाें को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की मुहिम चल रही है। इसके जरिए विकास को रफ्तार देने की प्रशासन की तैयारी है। इसमें खलीलाबाद के चकपिहानी ठाकुर जी मंदिर, मेंहदावल के परसामाफी शिव मंदिर, हरिहरपुर के हनुमान मंदिर, बखिरा के भगेश्वरनाथ मंदिर, लोहरैया के बैजनाथ धाम आदि मंदिरों को संवारा जा रहा है। इन धार्मिक स्थलों तक बेहतर सड़क सुविधा के साथ ही पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। ताकि पर्यटकाें को लुभाया जा सके।
विज्ञापन

जिले के मगहर में संतकबीर की परिनिर्माण स्थली है। जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके साथ ही जिले के अन्य धार्मिक स्थलों को अयोध्या के धार्मिक स्थलों जैसा सजाने, संवारने और चमकाने के लिए कदम उठाए गए हैं। इसके तहत मेंहदावल क्षेत्र के परसा माफी के शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 2.76 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है और यहां पर्यटन विकास के कार्य कराए जा रहे है। खलीलाबाद विकास खंड के चकपिहानी में ठाकुरजी का मंदिर है। राधा-कृष्ण के इस मंदिर में सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस पर करीब दो करोड़ से इंटरलॉकिंग, बेंच, सोलर लाइटें, यात्री भवन आदि के कार्य हो रहे हैं। इन धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण से पर्यटक आकर्षित होंगे और लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
0

परसा माफी शिव मंदिर की बदल रही सूरत

मेंहदावल का परसा माफी शिव मंंदिर गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा है। इसको पर्यटन दृष्टि से विकसित करने के लिए वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया गया था। इसके लिए दो करोड़ 76 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। यहां पोखरे की रिटेनिंग वॉल, घाट, पुलिया, यात्री निवास, चहारदीवारी, पाथवे, इंटरलाॅकिंग, सोलर लाइटें लगाने के साथ अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


0

बाबा बैजनाथ धाम की बदलेगी सूरत

धनघटा क्षेत्र के बाबा बैजनाथ धाम शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसके लिए भी डेढ़ करोड़ की लागत से सुंदरीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। मंदिर का इतिहास 800 वर्ष पुराना है। यहां गोरखपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती आदि से भी श्रद्धालु आते हैं। यहां पर इंटरलाॅकिंग, बेंच, पेयजल, शौचालय, सोलर लाइटें आदि के कार्य होने से यहां की रौनक बढ़ जाएगी।
0

जिले के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। -आलोक कुमार, डीएम

हरिहरपुर के हनुमान मंदिर के पास बन रहा धर्मशाला-संवाद

हरिहरपुर के हनुमान मंदिर के पास बन रहा धर्मशाला-संवाद

हरिहरपुर के हनुमान मंदिर के पास बन रहा धर्मशाला-संवाद

हरिहरपुर के हनुमान मंदिर के पास बन रहा धर्मशाला-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें