फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पर्यटन सचिव की पार्क पर पड़ी नजर तो सूख रहे पौधों को देख कर हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। पर्यटन सचिव एएन उपाध्याय मंगलवार को कबीर चौरा मगहर पहुंचे, और कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में सूख रहे पौधों को देख कर नाराजगी जताई। कबीर अकादमी के अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश आवास विकास परिषद के अधिशाषी अभियंता को दिया।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव एएन उपाध्याय कबीर जिस वक्त कबीर अकादमी का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान उनकी नजर अकादमी के सामने बने पार्क पर पड़ी। इसकी खराब स्थिति को देखकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पौधों की देखरेख नहीं हो रही है। उसके बाद आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता एखलाक अहमद से जानकारी मांगी। उनके जरिये सही जवाब नहीं देने पर हिदायत देते हुए कहा कि कबीर अकादमी छोटी सी चीज नहीं है, यह विश्व स्तर का बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस परिसर में जो भी फूल, पौधे अथवा शो वाले पौधे लगाए जाएं, वह अच्छे और जानकार माली की देखरेख में लगें। जिस तरह से दिल्ली, मुंबई आदि जगहों पर हिस्टोरिकल प्लेस पर लगाए गए हैं।इसके साथ ही उन्होंने अकादमी को पूरा करने के समय के संबंध में जानकारी ली। जिस पर पर्यटन सचिव ने फटकार लगाते हुए प्रगति रिपोर्ट दो दिन में उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के एक्सईएन एखलाक अहमद ने बताया कि अकादमी का प्रेक्षागृह और छात्रावास का कार्य पूर्ण हो चुका है। फर्नीचर, इंटीरियर डेकोरेशन, आर्ट गैलरी, चहारदीवारी, इलेक्ट्रिसिटी और दो गेट का निर्माण कार्य होना शेष है। जिसे सितंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। संतकबीर अकादमी संस्कृति विभाग के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इन्टरपटेशन भवन को संतकबीर अकादमी में समायोजित करने की योजना है। इसके संबंध में शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाएगा।
इस मौके पर बस्ती कबीर आश्रम के महंत राम लखन दास उर्फ लाल बाबा, एखलाक अहमद, संतोष यादव, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
-
इंसेट
प्रकाट्य दिवस पर संतकबीर अकादमी द्वारा किया जा रहा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम
मगहर। सद्गुरु कबीर के 625 वें प्रकाट्य दिवस के मौके पर संत कबीर अकादमी संस्कृति विभाग लखनऊ के जरिये 3 व 4 जून दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए मंगलवार को संत कबीर अकादमी के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि तीन जून को स्कूली बच्चों के जरिये कबीर के साखी, शबद और रमैनी पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित होगी। राष्ट्रीय निर्गुण कवि सम्मेलन होगा। दूसरे दिन चार जून को संतकबीर अकादमी संस्कृति विभाग के के जरिये कबीर के दोहों पर आधारित भाव नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। इसके अलावा बुनकर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें