फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संयुक्त विकास आयुक्त का सेमरियावां दौरा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त पदमकांत शुक्ला बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में सफाई कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन

बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त का सेमरियावां ब्लॉक में 24 मई को निरीक्षण कार्यक्रम तय है। ब्लॉक कार्यालय के शासकीय अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई व्यवस्था और ब्लॉक अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया जाना है। निरीक्षण को लेकर ब्लॉक कर्मचारी अभिलेखों को ठीक करने में जुटे रहे। वही दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मी ब्लॉक परिसर में सफाई करने में जुटे रहे। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त विकास आयुक्त के निरीक्षण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। ब्लाक कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, मनरेगा कर्मियों व अधिकारियों , तकनीकी सहायक, अवर अभियंता आदि को समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें