फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जल जमाव, किसान खुश

Sun, 29 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सड़क पर लगा पानी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 मानसून की दस्तक से पहले ही मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। हालांकि शहर में जल जमाव ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ गई है, क्योंकि अभी भी जल निकासी का मुकम्मल इंतजाम नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन

शनिवार की रात में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। धान की बेहन डालने की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है, क्योंकि खेत तैयार करने में नमी की जरूरत थी, जो बारिश के कारण पूरी हो गई है। स्थिति यह रही कि रविवार की सुबह ही किसान ट्रैक्टर से खेतों की जुताई में लग गए। लेकिन शहर में बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। नालियां जाम होने के कारण बरसात का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क तक फैल गया। हालांकि नगर पालिका परिषद ने रविवार की सुबह से ही मुखलिसपुर रोड पर नालियों की साफ-सफाई करने के लिए कर्मचारियों को लगा दिया था। फिर भी मुखलिसपुर रोड, मड़या, अस्पताल के आस-पास आदि क्षेत्रों में जल भराव बना रहा। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल जमाव हो गया है। मुखलिसपुर, धनघटा आदि चौराहों के आस-पास जल जमाव है। खलीलाबाद शहर के निवासी उमेश कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन को जल्द से जल्द नालियों की सफाई का काम पूरा करना चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में जल जमाव की समस्या न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें