फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नई डीएम ने कार्यभार संभाला, आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता

विज्ञापन
डीएम अनुज मलिक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवागत डीएम अनुज मलिक ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। अनुज मलिक 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) व कुशीनगर में मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न जनपदों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करना तथा आम जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों का जिम्मेदारीपूर्ण रवैया एवं सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विकास परक योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर एडीएम सत्य प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम हृदय राम तिवारी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें