फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है तिरंगा यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भाजपा की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए एमएलसी सुभाष यदुवंश व विधायक अंकुर राज तिवारी तथा अन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश और सदर विधायक अंकुरराज तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा बैंक चौराहा से मुखलिसपुर तिराहा तक गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न केवल आजादी की गाथा है बल्कि यह हमारी एकता अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का भी प्रतीक है। इसलिए गौरवशाली अभियान में भाग लेकर अपने घर, कार्यालय, दुकानों और वाहनों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक भाजपा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी एवं बलिदानियों के परिवारों से मिलकर उनके स्वजनों को सम्मानित किया जाएगा।
सदर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से सभी के मन में देश प्रेम की भावना और जागृत होगी। इसके उपरांत मंडल स्तर पर 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, श्याम सुंदर वर्मा, नित्यानंद, अमर राय, आदित्य प्रताप यादव, सतविंदर पाल, अर्जुन चौधरी, अरुण गुप्ता, गौरव निषाद, डॉ. मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें