फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बारिश से लोगों को मिली राहत

Sun, 12 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पेड़ ‌धराशायी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 तेज हवाओं के साथ रविवार को हुई बारिश ने दो दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी। बारिश होने से धान की बेहन डालने की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे खिल गए है। खेतों में जमा हुए पानी को  रोकने के लिए किसान मेड़बंदी में लग गए है। दूसरी तरफ बारिश ने शहर के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जहां जल जमाव  हो गया है वहीं सड़के कीचड़ से सराबोर हो गई है।  
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवा चलने लगी और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बच्चों व कुछ युवाओं ने  बारिश में भीगकर लुफ्त उठाया। दूसरी तरफ बारिश के चलते शहर के मुखलिसपुर चौराहा, गोलाबाजार, लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले के सामने, कचहरी परिसर, मोती चौराहा, मड़या, मेेंहदावल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में जल जमाव हो गया। नालियां जाम होने के कारण जल जमाव शाम तक बना रहा। नालियों के ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर आकर बहने लगा, जिससे पैदल  यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सड़क पर कीचड़ होने से दो पहिया वाहन सवार परेशान रहे। खास कर मुखलिसपुर रोड के पास लोगों को आने-जाने  में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यही नहीं बनियाबारी के पास नाला निर्माण चल रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। आस-पास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुखलिसपुर रोड निवासी उमेश वर्मा ने  कहा कि जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण जल जमाव की समस्या है। उन्होंने कहा पालिका प्रशासन को नालियों की सफाई जल्द से जल्द पूरी करानी चाहिए, ताकि आने वाले दिनों से मुसीबत कुछ कम हो। मुखलिसपुर  तिराहा निवासी अनिल कुमार ने भी जल निकासी पर उंगली उठाई, कहा कि यहां  नालियां पूरी तरह से जाम है, जिससे जल जमाव हो रहा है।इस पर पालिका प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। 

तेज आंधी से मकान पर गिरा पेड़
रविवार की शाम आई तेज आंधी और हल्की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली। वही आंधी के कारण भोगीपुर चौराहे पर स्थित वन विभाग का वर्षों से सूखा शीशम का पेड़ एक मकान पर गिर गया। इससे मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। 
विज्ञापन

भोगीपुर चौराहे पर स्थित सुशील गौतम के घर के सामने वन विभाग का एक शीशम का पेड़ वर्षो से सूखा पड़ा था। शीशम के इस सूखे पेड़ को कटवाने के लिए कई बार सुशील गौतम ने वन विभाग के लोगों से निवेदन किया, लेकिन वन विभाग ने उस सूखे पेड़ को नही कटवाया। रविवार की शाम आई तेज आंधी और हल्की बारिश के कारण सूखा शीशम का पेड़ सुशील गौड़ के घर पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से कोई जन हानी नहीं हुई, लेकिन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। सुशील गौतम ने बताया कि वन विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि अगर यह पेड़ थोड़ा सा इधर उधर होकर गिरता तो कई जाने भी जा सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें