मगहर के कबीर चौरा पर रविवार की सुबह आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को योग करने से क्या क्या फायदे है उसके बारे में बताया।
आर्ट आफ लिविंग के सदस्य सुनील गुप्त ओर विजय प्रताप सिंह ने लोगों को योग प्राणायाम से परिचित कराया। इसके साथ ही प्रशिक्षक अमित जैन ने सूर्य नमस्कार व अन्य योग के बारे में बताया। उन्होंने सूर्य नमस्कार व ध्यान का महत्व बताते हुए कहा कि इससे हमारा शरीर स्वस्थ्य व मन स्वच्छ रहता है, तथा एकाग्रता तनाव आदि को दूर करने में अत्यंत सहायक है। उन्होंने बताया कि 14 जून को सुबह छह बजे से शहर के एक मैरेज हाल में सुदर्शन क्रिया आदि के बारे में बताया जाएगा। यह शिविर छह दिन का होगा। इस अवसर पर मनोज सिंह, विनीत चड्डा, पवन जायसवाल, संतोष जायसवाल, रामफेर वर्मा, लक्ष्मण, आदित्य जैन, रोहन जैन, रामकुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।