फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सार्वजनिक रास्ते पर लगे खड़ंजा को दबंगों ने उखाड़ा

विज्ञापन
मनबढ़ों ने उजाड़ा खड़ंजा।
विज्ञापन
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के कटार मिश्र गांव में सार्वजनिक रास्ते पर लगाए गए खड़ंजे को गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उस रास्ते से होकर आने-जाने वाले लोग बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी धनघटा को प्रार्थना पत्र देकर खड़ंजा उखाड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किए।
विज्ञापन


राम प्रकाश, रामबचन, शारदा, सोनमती, उर्मिला, चंद्रभान, सूर्यभान, विमला, जनार्दन, अनिल, सदानंद, विजय आदि का कहना है कि जनवरी 2024 में सार्वजनिक रास्ते पर ग्राम पंचायत के जरिए खड़ंजा लगाया गया था। उसी खड़ंजे के रास्ते होकर आया जाया करते थे। लेकिन 16 दिसंबर को गांव निवासी कुछ दबंग किस्म के लोग खड़ंजे को उखाड़ कर फेंक दिया और रास्ता अवरूद्ध कर दिए। लोगों ने खड़ंजा उखाड़ने से जब मना किया गया तो मारपीट पर आमादा हो गए। गांव वालों ने बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी धनघटा को प्रार्थना पत्र देकर खड़ंजा उखाड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें