फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोषी पिता को तीन और दो पुत्रों को पांच साल का कारावास

Sat, 06 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसटीसी प्रथम महेंद्र कुमार सिंह मारपीट के मामले में दोषी दो भाइयों को पांच-पांच वर्ष और उनके पिता को तीन वर्ष की सजा सुनाई। इसके साथ ही तीन दोषियों पर सात-सात हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न अदा करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अभिमन्यु पाल ने बताया कि धर्मसिंहवा क्षेत्र के बौरब्यास निवासी रघुराम चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी थी। लिखा था कि 14 जून 2011 को समय करीब 3:00 बजे अजीज और उसके बेटे नियाज अहमद तथा इजहार अहमद अपनी दीवाल से बढ़कर छत का बारजा निकाल रहे थे। उसके भाई रामानुज ने बारजा बनाने से रोका। उससे नाराज होकर आरोपियों ने गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देते हुए लाठी डंडे, लात- मुक्का से लीटकर घायल कर दिया। घटना को गांव के कई व्यक्तियों ने देखा और बीच बचाव किया। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन की तरफ से 11 गवाहों की गवाही कराई गई। गवाहों के बयान के आधार पर दोष सिद्ध होने पर दोषी नियाज अहमद, इजहार अहमद को पांच-पांच वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई और सात-सात हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अजीज को तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई तथा सात हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें