फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध खनन में पकड़ी गईं तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली

Sat, 03 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली में अवैध मिट्टी खनन करते हुए बरामद ट्रैक्टर टाली - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
धनघटा। तहसील प्रशासन और महुली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को मड़हाजोत-बनरहिया सिवान में ईंट-भट्ठे निकट अवैध तरीके से खनन कर मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ा गया। उसे थाने भिजवाया गया। नायब तहसीलदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीजर प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया के हौसले बढ़ गए हैं। दिन में तो खनन नाम मात्र होता है, लेकिन शाम के बाद जैसे ही अंधेरा बढ़ने के साथ कोहरा पडना शुरू होता है, मिट्टी खनन का कार्य युद्ध पर शुरू हो जाता है। बार-बार शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को एसडीएम डॉ. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष रजनीश राय ने संयुक्त रूप से मड़हाजोत-बनरहिया सिवान में एक ईंट भट्ठे निकट अवैध मिट्टी खनन लदी तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। चालकों ने खनन संबंधी किसी तरह का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस तीनाें ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर थाने चली गई। नायब तहसीलदार हरेराम यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। एसडीएम डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें