बीआरसी सेमरियावां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न-संवाद
- फोटो : bhadrawah news
सेमरियावां। ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर शनिवार को आंगनबाड़ी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। उन्हें दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में लाने के तरीके बताए गए। बीईओ अशीष कुमार सिंह और जिला समन्वयक रजनीश वैद्य की देखरेख में 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
स्पेशल एजुकेटर प्रशिक्षक धर्मेंद्र चौधरी, प्रेमशंकर चौधरी और अमित कुमार ने प्रशिक्षण में बताया कि 21 प्रकार की दिव्यांगता को मान्यता प्रदान की गई है। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र की भूमिका, विभिन्न क्षमताओं के लक्षण, केंद्र को समावेशी बनाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका आदि बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई। जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के माता-पिता इन बच्चों की अधिक देखभाल करें। भावनात्मक सहयोग प्रदान करें। बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। आहत करने वाली भाषा से बचें। हर बच्चे में अद्वितीय क्षमता होती है। उन्हें भी परिपूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। इनके समुचित खेल शिक्षा का प्रबंध करें।