महेंद्र कुमार को मिठाई खिलाती उनकी मां वैष्णो उपस्थित शिक्षक गण।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद 2018 की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। एचआर इंटर कॉलेज के छात्र विकास, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद के छात्र शिव प्रताप और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज उजरौटी कला के छात्र दीपक कसौधन ने संयुक्त रूप से 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के छात्र आशुतोष मिश्र और श्री एसवीयूएमवी धनघटा के छात्र राममिलन ने 91.83 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। जबकि वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज के छात्र सोनू चौरसिया ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ 12 बजे से ही साइबर कैफे पर जुटने लगी। परिणाम 12.30 बजे घोषित हुआ। परिणाम जानने के बाद विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। वे मोबाइल फोन से अपने माता, पिता, शुभचिंतकों को अपने परिणाम के बारे में जानकारी देने लगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट के अनुसार, एचआर इंटर कॉलेज के छात्र विकास, कुड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद के छात्र शिव प्रताप और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज उजरौटी कला के छात्र दीपक कसौधन ने संयुक्त रूप से 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के छात्र आशुतोष मिश्र और श्री एसवीयूएमवी धनघटा के छात्र राममिलन ने 91.83 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। जबकि वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज के छात्र सोनू चौरसिया ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। यूबीआईएसी उमरिया बाजार के छात्र शिक्षा पटेल ने 91.50 प्रतिशत अंक पाया है।
श्री एसवीयूएम वी धनघटा के आदित्य मौर्य ने 91.50 प्रतिशत अंक हासिल किया है। कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सत्यम कुमार ने 91.33 प्रतिशत अंक पाया है। पंडित शिव गोपाल उपाध्याय भिटनी के छात्र महेंद्र कुमार 91.16 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्रों की इस सफलता पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।