फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी हुई

विज्ञापन
विकास खंड हैंसर क मुंडेरा शुक्ल चौराहे पर दवा की दुकान पर जांच करते जिलाकृषि अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
छापामारी में कृषि बीज भंडार के तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

- जिला कृषि अधिकारी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को विकास खंड हैंसर बाजार में कई जगहों पर कृषि बीज भंडार पर छापा मारा। जहां तीन दुकानों पर स्टाक रेट, बोर्ड, पीओएस मशीन नहीं पाए जाने पर उनके लाइसेंस को निलंबित करते हुए बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। साधन सहकारी समितियों पर अनुपस्थित रहने वाले सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि किसान खाद भंडार सोनाड़ी हैंसर बाजार, चंद्रप्रकाश राय खाद भंडार बसवारीगांव, आईएफएफडीसी बसवारी गांव पर पीओएस मशीन निरीक्षण के दौरान सक्रिय नहीं मिली और न ही रेट व स्टाक बोर्ड दिखे। इस कारण इन तीनों दुकानों के लाइसेंस को निलंबित करते हुए बिक्री पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि साधन सहकारी समिति कोचरी, खांजो, रजनौली बंद पाई गई। सचिव को स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया गया है। छापामारी के दौरान डीएपी उर्वरक के दो, एसएसपी उर्वरक का एक एवं तीन कीटनाशक का नमूना ग्रहित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीन से ही उर्वरक वितरित करने का निर्देश दिया जा चुका है। जहां पर मशीन से बिक्री नहीं मिली उस दुकान के लाइसेंस को रद्द कर दिया जाएगा। छापामारी में वरिष्ठ प्रविधिक सहायक अनुरूद्घ चौधरी और श्रवण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें