फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो मेडिकल स्टोर से मल्टीविटामिन सीरप के तीन सैंपल लिए

Sat, 23 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को खलीलाबाद में छापेमारी की गई। इस दौरान मल्टीविटामिन सीरप के तीन सैंपल लिए गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की ओर से बरदहिया बाजार में लाइसेंस पंजीकरण कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर खलीलाबाद तहसील स्थित नेशनल मेडिकल स्टोर से लैक्टोजेन 2 व ए टू जेड मल्टीविटामिन सीरप का सैंपल संग्रहित किया, जबकि धनघटा तहसील क्षेत्र भारत मेडिकल एजेंसी से मैक्सीचार्ज सीरप मल्टीविटामिन का सैंपल संग्रहित किया गया है। संग्रहित तीनों सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त ने बताया कि बरदहिया पुलिस चौकी मुखलिसपुर रोड पर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की ओर से खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में 70 खाद्य कारोबारियों ने आवेदन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सात खाद्य पंजीकरण निर्गत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें