फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ कॉरिडोर विकसित करने की बनी योजना

Sat, 23 Aug 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ कॉरिडोर को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ काॅरिडोर बनने की कवायद तेज हो गई है। इसकी विकसित रूप रेखा तय करने के लिए शनिवार की देर शाम कलक्ट्रेट पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और डीएम आलोक कुमार की निगरानी में बैठक हुई। जिसमंे काॅरिडोर में होने वाले कार्य के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रोजेक्टर के माध्यम से कॉरिडोर बनने के बारे में बताया गया। इसमें बताया गया कि कहां पर दुकानें बननी है। सड़क चौड़ीकरण से लगाया मंदिर तक के सुंदरीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था, पोखरे का सुंदरीकरण, विश्रामालय, मेला परिक्षेत्र बनाने आदि की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही वहां के लोगों को बसाने के लिए स्थान चिह्नित करने आदि पर बातचीत हुई। बैठक में तामेश्वरनाथ के स्थानीय निवासियों से विचार विमर्श किया गया। यह पहली बैठक थी, अभी अन्य बैठकों में इसकी रूपरेखा तय की जाएगी।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहाकि कॉरिडोर बनाने के लिए जो भी संभव होगा वह कार्य किया जाएगा। इसमें धन की कमी नहीं आएगी। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश में कॉरिडोर से संबंधित बैठक की गई है। जल्द ही कार्ययोजना में इसकी विस्तृत रूप रेखा तैयार की जाएगी। ताकि कॉरिडोर बनाने में कोई समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें