फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दंगाइयों से निपटने का पुलिस कर्मियों ने किया अभ्यास

Mon, 27 Feb 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हारों को लेकर पुलिस लाइन में अभ्यास करते पुलिसकर्मी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस लाइन परिसर में रविवार को आगामी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों ने अभ्यास किया। इस दौरान दंगाइयों से निपटने के तौर तरीके बताए गए।
पुलिस कर्मियों को दंगा निरोधक, बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के तरीकों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले आदि चलाने के बारे में बताया गया। एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चलाकर पूर्वाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्क ड्रिल में विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण के लिए अमल में लाए जाने वाले विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्त, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, सीओ मेंहदावल राजीव कुमार यादव, सीओ धनघटा दीपांशी राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पीआरओ जितेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें