फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में तीन लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया कला में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम मरवटिया कला निवासी शीला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विजय टेंट हाउस में काम करता है। 25 अप्रैल की रात वह गांव में टेंट लगाने गया था और वहीं रुककर देखभाल कर रहा था। रात करीब 11:50 बजे गांव के जियावन पुरानी रंजिश को लेकर विजय को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे।
शोर सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों में जियावन, बबलू, अरविंद, अमित और संगम लाठी-डंडों से लैस होकर झगड़ा करने लगे। सभी ने शीला और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में शीला, धर्मेंद्र और विजय घायल हो गए। शीला और धर्मेंद्र का सिर फट गया, जबकि विजय के मुंह में गंभीर चोट आई है। शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें