संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बालूशासन निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गांव के ही रूपशंकर, विजय और अरुण ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।