फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों ने सीखा कला, संगीत और नृत्य का कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में शुक्रवार को आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों को कला, संगीत, नृत्य विषय पर जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने कला, संगीत व नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समर कैंप की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक अंसारी व संचालन मोहम्मद शाहिद ने किया।
समर कैंप में वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक अंसारी ने कहा कि संगीत कला स्वर, लय और ताल का एक ऐसा सामंजस्य है जो मानवीय भावनाओं को स्वरबद्ध तरीके से व्यक्त करता है। भारतीय परंपरा में गायन, वादन और नृत्य के त्रिवेणी संगम को संगीत कहा जाता है, जो मन को सुकून और आनंद प्रदान करता है। यह एक कला रूप है जो ध्वनि और मौन के माध्यम से समय के साथ विकसित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगीत के मुख्य तत्वों में स्वर (सा, रे, ग, म, प, ध, नि), लय (गति) और शब्द (गीत) शामिल हैं। संगीत कला वह ललित कला है, जिसमें सुर (ध्वनि), लय (ताल) और भाव (भावनाओं) का ऐसा सामंजस्य होता है जो मन को आनंदित करता है। यह केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने की एक सशक्त और सार्वभौमिक भाषा है।
शिक्षक मोहम्मद परवेज अख्तर ने कहा कि कला मानवीय भावनाओं, विचारों और कल्पनाओं की एक सहज और सुंदर अभिव्यक्ति है। यह किसी व्यक्ति के कौशल, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का ऐसा माध्यम है जो देखने या अनुभव करने वाले के मन में आनंद और सौंदर्यबोध जगाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लय और ताल के साथ शरीर के अंगों का संचालन कर अपनी भावनाओं, विचारों या कहानियों को व्यक्त करना है।यह केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि कला का एक रूप है।
इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, अब्दुस्सलाम, मोहम्मद परवेज अख्तर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें