धनघटा। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भिटनी गांव के पास शनिवार रात पहले दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इसी दौरान तीसरा बाइक सवार संतुलन खोकर पीछे से जाकर टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
क्षेत्र के भिटनी गांव के पास मुख्य सड़क पर रफ्तार भर रहे दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तीसरी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना में शिकार बाइक से भिड़ गए।
दुर्घटना में तीन चालक घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन सीएचसी नाथनगर भिजवाया। हालत गंभीर होने पर अनिल (40) पुत्र राजकुमार निवासी महुली और प्रीतम मणि (28) पुत्र भुआल प्रसाद निवासी जसोवर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि किशन यादव पुत्र राम सोहरत निवासी अतरौलिया उर्फ मठिया का सीएचसी नाथनगर पर इलाज चल रहा है।