संतकबीरनगर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या किए जाने के मामले में धनघटा पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव निवासी पवन, रामाश्रय राजभर और राजपति के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वादिनी ने नौ अगस्त को धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि आठ अगस्त को दहेज की मांग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की। धनघटा पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां से सभी आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।