फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहरौली में शाखा प्रबंधक तीन घंटे तक बंद रहे 

Thu, 15 Dec 2016 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
लोहरौली बाजार में पूर्वांचल बैंक के सामने ही लोगों ने जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रकम की किल्लत से लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, इलाहाबाद बैंक गोइठहा पर भुगतान न पाने से नाराज लोगों ने गोईठहा-नंदौर मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर एसओ अनिल सिंह और चौकी इंचार्ज श्रवण यादव मौके पर  पहुंच गए और लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। वहीं बैंक कर्मियों द्वारा बैंक करके जाने से नाराज उपभोक्ता सुग्रीव यादव, बदरुद्दीन खान, अविनाश, मकसूद, प्रेम कुमारी, नाजमा  खातून, नीतू, शमशेर अहमद, जहीदुन्निसा ,हसीना खातून का आरोप था कि बैंक कर्मियों द्वारा धन न तो जमा किया जा रहा था और न ही भुगतान किया जा रहा था। बैंक बंद कर कर्मचारी गायब थे। जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बैंक प्रबंधक ने कैश नहीं होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय पूर्वांचल बैंक की शाखा में भुगतान नहीं पाने से गुस्साए लोगों ने बैंक का शटर बंद कर बीएमसिटी मार्ग जाम कर दिया। इससे ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। एसओ रवींद्र सिंह ने पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। वहीं करीब तीन घंटे तक बैंक के अंदर बंद रहे शाखा प्रबंधक शब्बीर अहमद को भी बाहर निकलवाया। प्रबंधक शब्बीर अहमद ने बताया की मंगलवार को पैसा बांटा गया था। उसके बाद से कैश नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से भुगतान करने में दिक्कत हुई। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, भुगतान नहीं पाने पर लोगों ने पीएनबी उमरिया बाजार की शाखा पर हंगामा किया।

नाराज उपभोक्ता बैंक के अंदर पहुंच गए और कर्मियों पर भड़ास निकाली। मौके की नजाकत भांपते हुए पुलिस जब लोगों को बैंक से बाहर किया। इससे नाराज लोगों ने उमरिया - बिडहर घाट मार्ग को जाम कर दिए। इतना ही नहीं शाखा प्रबंधक का पुतला भी जलाया। जाम के कारण करीब चार घंटे तक धनघटा - बिडहर घाट मार्ग पर आवागमन बंद रहा।  लोगों ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर गांव के लोगों का खाता पीएनबी में है। जिससे अधिक भीड़ यहां लगती है। सुबह करीब सात बजे से ही लोग बैंक पर पहुंच गए। दस बजे जब बैंक कर्मी बैंक पर पहुंचे तो उनके साथ उपभोक्ता अंदर घुस गए। अंदर जब पता चला कि कैश नहीं है तो उपभोक्ता भड़क उठे। शाखा प्रबंधक ने कैश नहीं होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें