फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, 3,440 लोग मिल चुके हैं संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, 3,440 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना का तीन मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 1608 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3,440 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर क्षेत्र में एक, बेलहर क्षेत्र में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही 1,608 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3,440 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3,378 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 18 एक्टिव केस है। जिसमें से 17 होम आइसोलेट हैं। एक व्यक्ति एमसीएच विंग में भर्ती है। 664 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें