फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सफाई कर्मी निलंबित होंगे

Tue, 16 May 2017 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
सांसद आदर्श में चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव सांड़े खुर्द में मंगलवार शाम को डीएम मारकंडेय शाही ने चौपाल लगा कर गांव वालों की समस्याएं सुनीं। उसके बाद डीएम ने भ्रमण कर गांव में कराए गए विकास कार्यों का हाल जाना। गांव में गंदगी देख कर डीएम नाराज हुए और तैनात तीन सफाई कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। इसके साथ ही एडीओ पंचायत और सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का  निर्देश दिया।
विज्ञापन


 डीएम ने गांव वालों को बताया कि राज्य वित्त से सत्र 13-14 में तीन लाख सत्तर हजार रूपये का और वर्ष 2014-15 में पांच लाख रुपये का काम किया गया है। गांव में 110 वृद्धा पेंशन, 75 समाजवादी पेंशन व 37 विधवा पेंशन के लाभार्थी हैं। गांव में 555 पात्र गृहस्थी कार्डधारक और 72 अंत्योदय कार्डधारक हैं। कार्डधारकों से उन्होंने पूछा कि कोटेदार उनको समुचित सुविधा उपलब्ध कराता है अथवा नहीं। गांव के लोगों ने अनाज, केरोसिन, चीनी मिलने की जानकारी दी। गांव में स्थापित 59 इंडिया मार्का हैंड पंप के बारे में जानकारी मांगी। डीएम ने देशी हैंड पंप की बजाय इंडिया मार्क हैंडपंप का पानी पीने की लोगों को सलाह दी।

डीएम ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने पर ग्राम पंचायत ही बनवाएंगी। ग्राम प्रधान और एएनएम से गांव में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव कराने पर गंभीरता बरतने की हिदायत दी। आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद सुविधाओं के मिलने के बारे में लोगों से पूछताछ की। डीएम ने सड़क पर गंदगी देख एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव पर भड़क गए और उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही तीन सफाई कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। 
विज्ञापन


गांव में हुए कार्यों के गुणवत्ता की जांच तकनीकी कमेटी गठित कर कराए जाने का निर्देश पीडी को दिया। इस दौरान सीडीओ लालजी यादव, एसडीएम/बीएसए प्रफुल्ल त्रिपाठी, तहसीलदार वंदना पांडेय, नायब तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल, बीईओ अशोक राय व प्रमोद कुमार तिवारी, बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद, पीडी अनिल कुमार पांडेय, डीपीओ अरुण दूबे, सीओ सुरेंद्र सिंह, एसओ संतोष तिवारी, नगेंद्र बहादुर सिंह, कमलेश सिंह, शतीश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें