फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 एटीएम कैश विहीन

Tue, 16 May 2017 11:01 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
स्‍टेट बैंक एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद एक बार फिर कैश की किल्लत शुरू हो गई है। हाल यह है बैंकों में आवश्यकता के अनुसार कैश न मिलने रकम की दिक्कत है। दूसरी ओर जिले के 29 एटीएम में से 26 मंगलवार को कैश विहीन रहे। इनके या तो शटर गिरे मिले या फिर नो कैश का बोर्ड टंगा मिला। जिन एटीएम में कैश था वहां लोगों को भीषण गर्मी में एक से दो घंटे कतार में खड़े रहना पड़ा। इसके बाद भी रकम मिल सकी। 
विज्ञापन


आठ नवंबर को पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट बंद होने के बाद बैंकों और एटीएम में कैश की किल्लत से कई दिनों तक लोग परेशान रहे। करीब साढ़े तीन माह से स्थिति सामान्य हुई। अब फिर सहालग के समय एटीएम दगा देने लगे हैं। खलीलाबाद शहर के एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को छोड़कर अन्य बैैंकों के एटीएम  बंद रहे। इसमें एसबीआई मुख्य शाखा, एसबीआई कृषि शाखा, एसबीआई विकास भवन शाखा, इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक आदि के एटीएम के शटर या तो बंद रहे या फिर जो खुले भी रहे उसमें नो कैश की स्थिति रही। 

एटीएम में कैश न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह रही जो एटीएम खुले रहे वहां सुबह से ही लंबी लाइन    लगी रही। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लग कर कैश निकालने को मजबूर होना पड़ा। एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लाइन में लगे प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे से भीषण गर्मी में लाइन में लगने के बाद कैश मिल पाया। यूनियन बैैक के एटीएम पर लाइन में खड़े पन्ने लाल ने कहा कि काफी देर से लाइन में है। उन्होंने कहा कि कैश की जरूरत है, लेकिन लंबी लाइन के कारण परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी द्विवेदी ने बताया कि प्रतिदिन पांच करोड़ की जरूरत है, लेकिन सिर्फ एक करोड़ रुपये ही मिल पा रहे हैं। ऐसे में जो कैश जमा हो रहे हैं, उससे उपभोक्ताओं को भुगतान देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं लीड बैंक मैनेजर केजी तिवारी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से आरबीआई से कैश नहीं मिल पा रहा है। जिले के 29 एटीएम हैं। इनमें से 26 कैश विहीन हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कैश मिल जाएगा और समस्या दूर हो जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें