फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीपीएड का तीन और बीएड का एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया

Wed, 12 Jun 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड और बीपीएड परीक्षा बुधवार को जिले के सात केंद्रों पर हुई। इसमें 23 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में बीपीएड में तीन जबकि बीएड में एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। चारों को निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन




सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा सात जून से शुरू हो चुकी है। बुधवार को आयोजित परीक्षा में शिवशंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय टुंगपार में आंतरिक सचल दल ने कक्षाओं की तलाशी ली। इसमे बीपीएड के तीन परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। सचल दल ने उनसे पूछताछ की तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाए। उन्हें तत्काल निष्कासित कर दिया। इसी तरह से जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद केंद्र पर बीएड का एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ सचल दल ने पकड़ा। उसे भी निष्कासित कर दिया। साथ ही अन्य केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य व परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीपीएड के तीन और बीएड का एक परीक्षार्थी नकल करते हुए बुधवार को पकड़े गए हैं। परीक्षा दो पालियों में चल रही है। सभी सात केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें