फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी के सामान के साथ तीन को दबोचा

Wed, 11 Sep 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके तीन घटना का किया खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने चोरी के सामान समेत तीन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर धनघटा क्षेत्र में चोरी के तीन घटनाओं का खुलासा किया है।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी रवि कुमार, मलौली निवासी अखिलेश, बारीड़ीहा निवासी सत्यप्रकाश ने तहरीर देकर चोरी की शिकायत की थी। मामले में केस दर्जकर स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी, सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को दबोचा। पूछताछ में उनकी पहचान पप्पू पुत्र लालजी निवासी गोनवतिया थाना धनघटा, सोनू पुत्र रामसजन निवासी ग्राम एकौना खुर्द, लक्ष्मी नरायण उर्फ बत्तन पुत्र नन्दलाल निवासी ग्राम नरगड़ा जंगा सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के रुप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का एक एलईडी टीबी मय सेटअप बाक्स, तीन थाली, एक लोटा, एक गगरा, एक कलश पीतल, एक फ्रीज, एक इन्वर्टर की बैटरी, एक बोरी में साड़ी व अन्य कपड़ा और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 अगस्त को ग्राम तिघरा व 25 अगस्त को पंचायत भवन बारीडीहा में उन तीनों के अलावा करम पाल पुत्र राजमन निवासी नरगड़ा जंगा सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ने मिलकर चोरी किया था।
विज्ञापन

24 अगस्त को ग्राम मलौली में चोरी से प्राप्त 15000 रुपये में से तीनों लोगों ने 5000-5000 रुपये आपस में बांट लिए थे। चोरी से प्राप्त सामान में से कुछ सामान बुधवार को बाइक से तीनों लोग नदी के उस पार बेचने जा रहे थे। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें