फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिन में छाए बादल... शाम को हल्की बारिश से मौसम सुहाना

Wed, 11 Sep 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को थोड़ी राहत मिली है। सुबह से ही बादल छाए रहे और शाम को हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से लाेगों को राहत मिली है। साथ ही बारिश होने से किसान भी खुश नजर आए।

बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे। इस बीच शाम चार बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश होने से शहर में कई जगह सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की फसल को मिली संजीवनी
शाम को बारिश होने से किसानों किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। किसानों को फसलों की सिंचाई करने से कुछ राहत मिल गई है। किसान दशरथ प्रसाद, राम हित आदि ने कहा कि कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी, बुधवार को बारिश होने से राहत मिली है।

मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें