फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध असलहों के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पिस्टल, एक तमंचा, चार कारतूस व कार बरामद
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अवैध असलहों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, चार कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने 23 मई को बरईपार पंचायत भवन के पास से तीनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम यादव निवासी देवकली थाना बखिरा, कमलदीप ठाकुर निवासी कोटिया बभनी घोसियारी बाजार थाना खेसरहां जनपद सिद्धार्थनगर तथा राहुल यादव निवासी लोहरौली थाना बेलहर कला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ समाज विधिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें