फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एलोपैथिक संग आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्सकों से भी इलाज का मिल रहा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/सेमरियावां। स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा आरोग्य मेले में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। आरोग्य मेले में मरीजों को एलोपैथिक के साथ-साथ आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्सकों से भी इलाज का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधारा में आयोजित जन आरोग्य मेले में रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए इस मेले में लोगों को विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मेले में एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक डॉक्टरों ने भी मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। एक ही स्थान पर अलग-अलग चिकित्सा पद्धतियों की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को मौसमी बीमारियों, बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग तथा अन्य सामान्य बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में 54 मरीजों का इलाज किया गया। वैसे प्रतिदिन अस्पताल में 35-40 पहुंचते हैं। मरीजों ने बताया कि जन आरोग्य शिविर में एलोपैथिक डाॅक्टर के साथ आयुर्वेद व होम्योपैथिक डाॅक्टर भी रहते हैं, जिससे एलोपैथी चिकित्सा के अलावा आयुर्वेद व होम्योपैथिक पद्धति से भी उपचार मिल जाता है।

इस दौरान डाॅक्टर इश्तियाक अहमद, डाॅक्टर फ़िरदौस नाजिम के अलावा आयुर्वेद डाॅक्टर ए. दूबे और होम्योपैथिक डाॅक्टर ने इलाज किया। डाॅक्टरों ने लोगों को स्वच्छता अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। मेले में आए मरीजों ने बताया कि जन आरोग्य मेला उनके लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है, क्योंकि यहां निशुल्क जांच और दवाएं उपलब्ध हो जाती हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आसानी से उपचार मिल सके।
-
रोसयाबाजार में सामान्य दिनों से अधिक पहुंचे मरीज
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गय। मेले में सबसे ज्यादा बुखार, शुगर और बीपी के मरीज आए। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि सरकार रविवार को भी स्वास्थ्य सुविधाएं देने की जो पहल है वह सराहनीय है। अवकाश के कारण यहां पहुंचकर इलाज करा लेते हैं। सामान्य दिनों में यहां 30 से 35 मरीज आते हैं। डाॅक्टर निविदिता चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन मरीजों की संख्या रोज से ज्यादा हो जाती है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 42 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है।
-
बुखार और खांसी से परेशानी थी। यहां से दवा करा रही हूं, आराम है। इससे पहले भी आकर दवा ले चुकी हूं। इलाज में कोई परेशानी नहीं हुई।
-चंद्रकला, रोसया


पेट दर्द से परेशानी है। दवा लेने आए थे, दवा ले ली, तीन दिन बाद दिखाना है। उम्मीद है दवा खाने के बाद आराम मिलेगा।
-अनिल, धौरहरा
-

बुखार से परेशान थे। आरोग्य मेले से दवा चल रही है। अब आराम मिल रहा है। रविवार को अवकाश के कारण आराम से आकर दिखा लेता हूं।
-दिवाकर, रोसया

मगहर में 54 मरीजों का हुआ इलाज
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबू सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 54 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 20 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही निशुल्क दवाएं भी दी गईं। यहां सामान्य दिनों में लगभग 80 मरीजों की ओपीडी होती है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबू सूफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को कुल 54 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान बुखार, मियादी बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी कुल 20 जांच की गई। जांच के बाद उनमें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं हैं।

सात महीने की गर्भवती हूं। रूटीन चेकअप के लिए आई थी। डाॅक्टर द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बताई गई है, जिस पर ध्यान देने की कोशिश होगी।
-अंजली, मगहर


बदन में छोटे-छोटे दाने निकल आए हैं, जो खुजलाते हैं। इसके साथ ही फंगल भी है, जिसकी दवा ली है। इलाज में कोई परेशानी नहीं हुई।
-राजेश, मगहर


सामान्य दिनों में आते हैं 80 से 90 मरीज
मगहर। नगरीय स्वास्थ्य प्राथमिक केंद्र मगहर के प्रभारी चिकित्साधिकारी अब सूफियान खान ने बताया कि आरोग्य मेले की अपेक्षा प्रत्येक दिनों में ओपीडी के दौरान मरीजों की संख्या 80 व 90 के बीच रहती है, परंतु आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या में कमी आयी है। उसका कारण यह है कि ज्यादातर लोग अन्य दिनों में ही अपने को दिखा लेते हैं। रविवार को शायद लोग जानते होंगे कि अस्पताल बंद रहता होगा। ओपीडी के वक्त मरीजों को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के बारे में बताया जाता है कि प्रत्येक रविवार को अस्पताल 2:00 बजे तक खुला रहता है। इधर कुछ ज्यादा ही गर्मी पड़ने लगी है। इसलिए लोग ज्यादातर अपने घरों से निकलने से बचते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें