संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 29 जुलाई को बेलहरकला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 22 जुलाई को उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेलहरकला पुलिस ने पति विकेश, सास तिजिया और ननद गुलाबी सभी निवासी ग्राम राजेबोहा, थाना बेलहरकला को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ हरिकेश भारती ने कहा कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद