फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, आभूषण-नकदी मिले

Wed, 10 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने शहर के बरदहिया बाजार के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान मुजफ्फरुल हसन उर्फ पप्पू निवासी अंसार टोला, शमीर निवासी मंझरिया और मोहम्मद जिसान निवासी जनता मार्ग, खलीलाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक पीली धातु की लॉकेटदार माला, एक जोड़ी झुमका, दो अंगूठियां, एक चेन तथा चोरी के 7100 रुपये बरामद किए गए हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भिजवा दिया गया।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक के नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरियां करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें