संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने सोमवार को थाना धनघटा में सर्किल के प्रभारियों और विवेचकों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक की। इसमें लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की।
क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। गंभीर अपराधों से संबंधित मुकदमों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी और प्रभावी पैरवी पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में महिला अपराध, साइबर अपराध, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा निरोधात्मक कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। साथ ही बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति की धरपकड़ की जाए।